कर्लिंग: जमे हुए तालाबों और झीलों पर खेला जाने वाला खेल, जिसने विंटर ओलंपिक में बनाई पहचान (Image Source: IANS)
बर्फ पर खेला जाने वाला रणनीतिक खेल कर्लिंग को 'बर्फ का शतरंज' कहा जाता है, जिसमें एक खिलाड़ी ग्रेनाइट के भारी-भरकम पत्थर (कर्लिंग रॉक) को लक्ष्य की ओर धकेलता है और टीम के साथी झाड़ूनुमा चीज की मदद से कर्लिंग रॉक की दिशा और गति को नियंत्रित करते हैं। यह रोचक खेल सटीकता, तालमेल और रणनीति पर आधारित होता है।
इस खेल की शुरुआत 16वीं सदी में स्कॉटलैंड से हुई थी, जहां ठंड से जमी झीलों और तालाबों पर पत्थर फेंककर इसे खेला जाता था। उस दौर में यह स्थानीय लोगों के लिए मनोरंजन का जरिया हुआ करता था।
सन 1540 से आस-पास के दस्तावेजों में इस प्रतियोगिता का उल्लेख देखने को मिलता है। 16वीं सदी के फ्लेमिश कलाकार पीटर ब्रूगल ने भी पेंटिंग में जमे हुए तालाब के बीच पत्थरों को फिसलते हुए दिखाया।