Glasgow: Commonwealth Games 2026 – Mens 80kg Boxing Quarter-final (Image Source: IANS)
Commonwealth Games: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय मुक्केबाज अंकुश ने भी पदक पक्का कर लिया है। अंकुश ने बुधवार को पुरुषों के 80 किग्रा क्वार्टरफाइनल में सेशेल्स के जेड माइकोक पर शानदार और सर्वसम्मत जीत दर्ज करके सेमीफाइनल मुकाबले में जगह बनाई।
भारतीय बॉक्सर ने मुकाबले की शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा और तीनों राउंड आसानी से जीतकर जजों से 5-0 का सर्वसम्मत फैसला अपने पक्ष में कराया।
अंकुश ने पूरे मुकाबले के दौरान रिंग पर बेहतरीन कंट्रोल, तेज कॉम्बिनेशन और असरदार काउंटर-अटैक का प्रदर्शन किया, जिससे माइकोक को कोई खास प्रभाव छोड़ने का मौका नहीं मिला। जजों ने भारतीय बॉक्सर के पक्ष में 30-26, 30-27, 30-27, 30-27 और 30-27 का स्कोर दिया।