बॉक्सर जादुमणी सिंह को कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में सिल्वर मेडल के साथ संतोष करना पड़ा है, उन्हें शनिवार को एसईसी हॉल-5 में खेले गए मेंस 55 किग्रा वर्ग के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के जाई डिक्सन के खिलाफ 0-5 से हार का सामना करना पड़ा।
जादुमणी सिंह ने खिताबी मैच के पहले राउंड में ऑस्ट्रेलिया के जाई डिक्सन के खिलाफ 3-2 से जीत हासिल की। इस दौरान उन्हें 3 रेफरी ने 10-10 अंक दिए थे। इसके बाद अगले राउंड में डिक्सन ने दबदबा दिखाते हुए पांचों जजों से 10-10 अंक हासिल किए। डिक्सन दूसरे राउंड की समाप्ति तक 20-18 से आगे थे। तीसरे राउंड में डिक्सन एक बार फिर हावी नजर आए। उन्हें सभी 5 जजों से 10-10 अंक मिले, जिसने ऑस्ट्रेलियाई मुक्केबाज के लिए गोल्ड मेडल सुनिश्चित कर दिया।
इससे पहले, जादुमणी सिंह ने 'राउंड ऑफ-32' में स्कॉटलैंड के एरन कलन को 5-0 से मात दी थी। इसके बाद उन्होंने पाकिस्तान के सुमामा रहमान को 5-0 से हराया। क्वार्टर फाइनल में जाम्बिया के म्वेंगो म्वाले को 5-0 से हराने के बाद भारतीय बॉक्सर ने सेमीफाइनल में नामीबिया के फिलिप पुमुलो मुटाकेला हाओसेब को एकतरफा अंदाज में 5-0 से धूल चटाई थी।