Glasgow: Commonwealth Games 2026 – Mens 90kg+ Boxing Quarter-final (Image Source: IANS)
Commonwealth Games: भारतीय मुक्केबाज नरेंद्र ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में बुधवार को पुरुषों के 90 किग्रा+ वर्ग के क्वार्टरफाइनल में समोआ के माइकल सेको को 3-2 के स्प्लिट डिसीजन से हराकर देश के लिए एक और पदक पक्का किया। इसके साथ ही नरेंद्र सेमीफाइनल में भी पहुंच गए हैं।
एक कड़े मुकाबले में, नरेंद्र ने एक जज के स्कोरकार्ड पर पहला राउंड हारने के बाद जबरदस्त वापसी की और शेष राउंड में अपना संयम बनाए रखते हुए समोआ के हैवीवेट बॉक्सर को हराया। पांच में से तीन जजों ने भारतीय बॉक्सर के पक्ष में 28-27 स्कोर दिया, जबकि बाकी दो जजों ने सेको को 28-27 अंक दिए।
भारतीय हैवीवेट बॉक्सर ने हिम्मत और मजबूती दिखाई। उन्होंने दो बराबरी के मुक्केबाजों के बीच हुए इस कड़े मुकाबले में, निर्णायक पलों में बेहतर पंच मारकर उन्होंने ज्यादातर जजों को अपने पक्ष में कर लिया।