Commonwealth Games: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में बॉक्सर प्रीति ने मंगलवार को ग्लासगो में नॉर्दर्न आयरलैंड की निकोल क्लाइड के खिलाफ एकतरफा जीत हासिल करते हुए महिलाओं के 54 किलोग्राम सेमीफाइनल में जगह बनाई ली है। इसी के साथ भारत के लिए कम से कम ब्रॉन्ज मेडल पक्का कर लिया।
भारतीय बॉक्सर ने एसईसी हॉल 5 में खेले गए क्वार्टरफाइनल के प्रत्येक राउंड में क्लाइड को पीछे छोड़ते हुए प्वाइंट्स के आधार पर 5-0 से शानदार जीत दर्ज की। प्रीति ने मुकाबले की शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा। उन्होंने अपनी बेहतर स्पीड, सटीकता और रिंग पर कंट्रोल का इस्तेमाल करते हुए अपनी प्रतिद्वंद्वी को बैकफुट पर रखा। उन्होंने सभी पांच जजों के स्कोरकार्ड पर तीनों राउंड जीते, जिससे नतीजे को लेकर कोई शक नहीं रहा।
स्कोरबोर्ड में उनका दबदबा स्पष्ट तौर पर नजर आया; जजों ने भारतीय बॉक्सर के पक्ष में 30-25, 30-26 और 30-27 जैसे स्कोर दिए। मुकाबले के दौरान क्लाइड तीन बार नॉकडाउन भी हुईं।