सीडब्ल्यूजी 2026: चित्रवेल और थिरुमारन मेंस ट्रिपल जंप के फाइनल पहुंचे (Image Source: IANS)
भारत के प्रवीण चित्रवेल और सेल्वा थिरुमारन ने गुरुवार को क्वालिफिकेशन राउंड पार करने के बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पुरुषों की ट्रिपल जंप के फाइनल में जगह बनाई। फाइनल शनिवार, 1 अगस्त को खेला जाना है।
स्कॉट्सटाउन स्टेडियम में प्रवीण चित्रवेल (16.41 मीटर) ने दूसरे स्थान हासिल किया। उनका स्कोर ऑटोमैटिक क्वालिफिकेशन स्टैंडर्ड से कम था, लेकिन वे मैदान में 12 सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों में से एक के रूप में आगे बढ़े।
जमैका के जॉर्डन स्कॉट ने 16.56 मीटर के प्रयास के साथ क्वालिफिकेशन राउंड में शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि सेल्वा थिरुमारन ने अपने अंतिम प्रयास में 16.26 मीटर की छलांग के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।