सीडब्ल्यूजी 2026: गुलवीर ने इतिहास रचा, 10,000 मीटर में सिल्वर के बाद 5,000 मीटर दौड़ में जीता ब्रॉन (Image Source: IANS)
लॉन्ग-डिस्टेंस रनर गुलवीर सिंह ने शनिवार देर रात (भारतीय समय के अनुसार) पुरुषों की 5,000 मीटर दौड़ के फाइनल में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। इसी के साथ गुलवीर कॉमनवेल्थ गेम्स के एक ही संस्करण में 2 मेडल जीतने वाले पहले भारतीय 'ट्रैक एंड फील्ड एथलीट' बन गए।
इससे पहले, गुलवीर सिंह ने पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़ में 27:49.78 के समय के साथ सिल्वर मेडल जीता था, जो कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि थी।
गुलवीर सिंह ने 13:24.95 सेकंड का समय निकालकर तीसरा स्थान हासिल किया, जबकि केन्या के मैथ्यू किपचुम्बा किपसांग ने 13:23.61 सेकंड का समय निकालकर गोल्ड मेडल जीता। ऑस्ट्रेलिया के काय रॉबिन्सन 13:24.70 सेकंड के साथ सिल्वर मेडलिस्ट रहे।