भारत के गुलवीर सिंह ने मंगलवार देर रात (भारत समय के अनुसार) कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पुरुषों की 10,000 मीटर फाइनल स्पर्धा में सिल्वर मेडल हासिल किया।
स्कॉट्सटाउन स्टेडियम में मंगलवार (28 जुलाई 2026) को आयोजित प्रतियोगिता में गुलवीर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 27:49.78 सेकंड का समय निकालकर दूसरे स्थान पर दौड़ पूरी की। इस स्पर्धा का गोल्ड ऑस्ट्रेलिया के काइ रॉबिन्सन (27:48.93 सेकंड) ने जीता, जबकि आइल ऑफ मैन के डेविड मुलार्की ने (27:50.28 सेकंड) ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।
गुलवीर ने शुरुआती 400 मीटर 1:13.5 सेकंड में पूरे किए, जबकि 5,000 मीटर पूरा करने में 14:16.1 सेकंड का समय लिया। वहीं, गोल्ड मेडल विजेता रॉबिन्सन ने 14:16.2 सेकंड में 5,000 मीटर की दूरी तय की थी, लेकिन इसके बाद धीरे-धीरे अपनी रफ्तार बढ़ाई। वहीं, तीसरे पायदान पर रहने वाले मुलार्की ने 14:16.5 सेकंड में आधी दौड़ पूरी की थी।