सीडब्ल्यूजी 2026: विमेंस डिस्कस थ्रो में भारत की सीमा को ब्रॉन्ज, चौथे स्थान पर रहीं निधि (Image Source: IANS)
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में गुरुवार देर रात (भारतीय समय के अनुसार) स्कॉटस्टाउन स्टेडियम में आयोजित विमेंस डिस्कस थ्रो फाइनल में भारत की सीमा कालीरमन ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया, जबकि निधि रानी चौथे स्थान पर रहीं। जमैका की सामंथा हॉल ने खिताब अपने नाम किया। वहीं, कनाडा की जूलिया टंक्स ने सिल्वर जीता।
सीमा कालीरमन ने 58.65 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने अपने तीसरे प्रयास में यह दूरी तय कर पोडियम पर जगह बनाई। इससे पहले सीमा ने अपने दूसरे प्रयास में 57.32 मीटर की दूरी तय की थी।
वहीं, जमैका की सामंथा हॉल ने 61.66 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ गोल्ड जीता। उन्होंने दूसरे प्रयास में 59.27 मीटर थ्रो किया। इसके बाद चौथे प्रयास में 60.95 मीटर और पांचवें प्रयास में 61.66 की सर्वश्रेष्ठ दूरी तय की।