स्कॉटलैंड के ग्लासगो में जारी कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के लिए मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को सदन में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बधाई दी है। उन्होंने सदन में प्रश्नकाल की शुरुआत से पहले मंगलवार को सिल्वर मेडल जीतने वाले गुलवीर सिंह और हरजिंदर कौर के प्रदर्शन की तारीफ की।
लोकसभा अध्यक्ष ने सदन में कहा, "23वें कॉमनवेल्थ गेम्स में हरजिंदर कौर और गुलवीर सिंह ने सिल्वर मेडल जीतकर देश का गौरव बढ़ाया है। मैं सदन की ओर से देश का मान बढ़ाने वाले सभी खिलाड़ियों, उनके कोच और टीम इंडिया को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।" लोकसभा अध्यक्ष द्वारा खिलाड़ियों को बधाई दिए जाने के तुरंत बाद विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया, जिसके चलते सदन की कार्यवाही को स्थगित करना पड़ा।