सीडब्ल्यूजी 2026: मांडविया ने बॉक्सिंग, जूडो और पैरा-एथलेटिक्स में पदक विजेताओं को सम्मानित किया, सौ (Image Source: IANS)
केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने मंगलवार को कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने वाले उन भारतीय खिलाड़ियों को सम्मानित किया जिन्होंने बॉक्सिंग, जूडो और पैरा-एथलेटिक्स में ऐतिहासिक प्रदर्शन किया। गोल्ड मेडल विजेताओं को 30 लाख रुपए, सिल्वर मेडल जीतने वालों को 20 लाख रुपए, जबकि ब्रॉन्ज जीतने वालों को 10 लाख रुपए का चेक सौंपा गया।
चैंपियन खिलाड़ियों को बधाई देते हुए खेल मंत्री ने उनसे अपने प्रतिस्पर्धी करियर के बाद भी अगली पीढ़ी के खिलाड़ियों का मार्गदर्शन और प्रेरणा बनकर भारतीय खेलों में अपना योगदान देने का आग्रह किया।
सम्मान समारोह में भारतीय बॉक्सिंग दल के सदस्य शामिल हुए, जिन्होंने 10 मेडल जीतकर बॉक्सिंग मेडल टैली में टॉप स्थान हासिल किया। इनमें 7 गोल्ड और 3 सिल्वर मेडल शामिल रहे।