Glasgow: Commonwealth Games 2026 – Womens 78kg Judo Bronze Medal Contest (Image Source: IANS)
Judo Bronze Medal Contest: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में महिलाओं के 78 किलोग्राम भार वर्ग के ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में भारतीय जूडोका इशरूप नारंग को हार का सामना करना पड़ा। रविवार को 'एसईसी हॉल-4' में हुए इस कड़े मुकाबले में उन्हें कनाडा की कोराली गॉडबूट ने 'गोल्डन स्कोर' में हराया।
निर्धारित समय में दोनों जूडोका के बीच कोई नतीजा नहीं निकलने के बाद मुकाबला 'गोल्डन स्कोर' में चला गया, जहां गॉडबॉट ने 6:19 मिनट पर निर्णायक 'यूको' हासिल कर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।
पूरे मुकाबले में दोनों खिलाड़ियों ने रणनीति पर ध्यान दिया और निर्धारित समय में कोई भी खिलाड़ी स्कोर नहीं कर सका। मुकाबले के दौरान दोनों जूडोका पर पेानल्टी भी लगाई गई, लेकिन अतिरिक्त समय में स्कोर करने का पहला मौका कनाडाई खिलाड़ी ने भुनाया और जीत हासिल की।