Glasgow: Commonwealth Games 2026 – Womens +86kg Weightlifting Final (Image Source: IANS)
Commonwealth Games: भारतीय महिला वेटलिफ्टर मार्टिना देवी मैबाम भारत को पदक दिलाने से चूक गईं। गुरुवार को 86+ किलोग्राम भारवर्ग में मार्टिना कुल 245 किग्रा वजन उठाकर पांचवें स्थान पर रहीं। मार्टिना ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली वेटलिफ्टर से सिर्फ 5 किग्रा पीछे रहीं।
इस प्रतियोगिता का गोल्ड इंग्लैंड की एमिली कैंपबेल ने अपने नाम किया। सिल्वर मेडल मलेशिया की सिती अकीलाह फरहाना ड्रामन ने जीता और कनाडा की एटा मे लव तीसरे स्थान के साथ पोडियम फिनिश करने में कामयाब रहीं।
एसईसी आर्माडिलो में मार्टिना ने स्नैच में 105 किग्रा वजन उठाया। उन्होंने पहले दो प्रयासों में 103 किग्रा वजन उठाने की नाकाम कोशिश की, जिसके बाद इसमें 2 किग्रा का इजाफा किया। मार्टिना अपने तीसरे प्रयास में सफल रहीं, जिसके बाद उनकी आंखों में आंसू थे।