सीडब्ल्यूजी 2026 की रजत पदक विजेता हरजिंदर कौर को पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने किया सम्मान (Image Source: IANS)
पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने चंडीगढ़ स्थित पंजाब लोक भवन में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की रजत पदक विजेता और इंटरनेशनल वेटलिफ्टर हरजिंदर कौर को उनकी शानदार उपलब्धि के लिए सम्मानित किया।
इस अवसर पर राज्यपाल ने हरजिंदर कौर को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने अपनी सफलता से न केवल पंजाब, बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने खिलाड़ी की मेहनत, अनुशासन और मजबूत इच्छाशक्ति की प्रशंसा की, जिसके दम पर वह इंटरनेशनल मंच पर लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रही हैं।
गौरतलब है कि हरजिंदर कौर ने इससे पहले बर्मिंघम में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में कांस्य पदक अपने नाम किया था। वहीं, कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भी हरजिंदर का प्रदर्शन शानदार रहा और उन्होंने रजत पदक पर कब्जा जमाया। उन्होंने अपने लगातार अच्छे प्रदर्शन और प्रतिभा का एक बार फिर परिचय दिया।