सीडब्ल्यूजी 2026: वेटलिफ्टिंग में पदक विजेताओं को खेल मंत्री मांडविया ने सम्मानित किया, सौंपे नकद पु (Image Source: IANS)
भारतीय वेटलिफ्टर्स ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 8 मेडल जीते, जिनमें 1 गोल्ड, 6 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज मेडल शामिल रहा। इसके साथ ही भारतीय दल ने कई रिकॉर्ड्स भी बनाए। स्वदेश लौटने पर केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने सोमवार को इन पदक विजेताओं को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
केंद्रीय मंत्री ने कॉमनवेल्थ गेम्स में शानदार उपलब्धियों के लिए गोल्ड मेडल विजेताओं को 30 लाख रुपए, सिल्वर मेडल विजेताओं को 20 लाख रुपए और ब्रॉन्ज मेडल विजेताओं को 10 लाख रुपए के नकद पुरस्कार दिए।
वेटलिफ्टर्स को बधाई देते हुए मांडविया ने कहा कि पूरे देश ने उनकी उपलब्धियों का जश्न मनाया। उन्होंने कहा, "संसद में भी, हर बार जब आपने पदक जीते, तो घोषणाएं की गईं। उन पलों ने हर भारतीय को गौरवान्वित किया।"