CWG 2026: केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने पदकवीर पैरा एथलीट्स को सम्मानित किया (Image Source: IANS)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पदक जीतने वाले पैरा एथलीट्स सोमवार को सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री (एमओएस) बीएल वर्मा से मिले। इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री ने खिलाड़ियों को बुके और शॉल देकर सम्मानित किया।
केंद्रीय राज्यमंत्री ने एथलीट्स को संबोधित करते हुए कहा, "भारत के लिए मेडल जीतने पर आपको दिल से बधाई। ग्लास्गो में आपने मेडल जीतकर सभी देशवासियों को गदगद किया है। सभी को आप पर गर्व है।"
वहीं, पैराथलीट्स ने कहा कि भारत के लिए मेडल जीतना उनके लिए गर्व की बात है। देश के लिए खेलना और तिरंगे का सम्मान बढ़ाना सबसे बड़ी खुशी है। केंद्रीय राज्यमंत्री से मुलाकात और सम्मान मिलने पर खिलाड़ियों ने खुशी जताई और कहा कि इस तरह का प्रोत्साहन उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा देता है।