Commonwealth Games: वेटलिफ्टर लवप्रीत सिंह ने गुरुवार देर रात (भारतीय समय के अनुसार) भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का सिल्वर मेडल दिलाया। लवप्रीत ने यह मेडल पुरुषों की 110+ किलोग्राम भार वर्ग प्रतियोगिता में जीता।
लवप्रीत ने कुल 388 किग्रा वजन उठाया, जो न्यूजीलैंड के डेविड लिटी से सिर्फ 1 किग्रा कम था; लिटी ने 389 किग्रा के साथ गोल्ड मेडल जीता। इंग्लैंड के एंड्रयू ग्रिफिथ्स ने कुल 356 किग्रा (165 + 191) के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।
लवप्रीत सिंह 'स्नैच' में सबसे ज्यादा भार उठाने वाले वेटलिफ्टर रहे, जिन्होंने अपने पहले प्रयास में 168 किग्रा वजन उठाया। इसके बाद 173 किग्रा वजन भी सफलतापूर्वक उठाया। अपने अंतिम प्रयास में लवप्रीत सिंह ने 176 किग्रा वजन उठाकर दूसरे स्थान पर चल रहे न्यूजीलैंड के डेविड एंड्रयू लिटी के खिलाफ 10 किग्रा वजन की बढ़त हासिल कर ली थी।