डेनिश गोल्फ चैंपियनशिप: पहले दिन शुभंकर और युवराज को करना पड़ा संघर्ष (Image Source: IANS)
डेनिश गोल्फ चैंपियनशिप के पहले दिन 2-ओवर-पार 74 के राउंड के बाद भारत के शुभंकर शर्मा का 'कट' से बाहर होना लगभग तय हो गया है।
युवराज संधू को भी पहले दिन संघर्ष करना पड़ा। उनके इवन-पार 72 के स्कोर में तीन बर्डी, एक आखिरी डबल बोगी और शुरुआत में एक बोगी शामिल थी। वह टी-75 स्थान पर रहे। शुभंकर ने छह बोगी के मुकाबले चार बर्डी बनाईं। इस सीजन में उनका संघर्ष जारी रहा।
फ्रांस के फेलिक्स मोरी ने अपने डीपी वर्ल्ड टूर करियर के सबसे कम स्कोर वाले राउंड की बराबरी की और कोर्स रिकॉर्ड बनाते हुए डेनिश गोल्फ चैंपियनशिप के पहले दिन बढ़त हासिल की।