दीपिका कुमारी: चार ओलंपिक में भाग लेने वाली देश की इकलौती तीरंदाज (Image Source: IANS)
दीपिका कुमारी का नाम देश की सबसे सफल तीरंदाजों में शुमार किया जाता है। दीपिका ने वैश्विक स्तर पर तीरंदाजी के क्षेत्र में देश का नाम रोशन किया है। दीपिका का लक्ष्य अगले ओलंपिक में देश के लिए पदक जीतना है।
दीपिका का जन्म 13 जून 1994 को झारखंड की राजधानी रांची में हुआ था। एक साधारण परिवार में पली-बढ़ीं दीपिका का बचपन आर्थिक तंगी में बीता। उनके पिता ऑटो रिक्शा चलाते थे और परिवार के लिए तीरंदाजी जैसे महंगे खेल के उपकरण खरीदना संभव नहीं था। बचपन में वह बांस से बने अस्थायी धनुष-बाण से अभ्यास करती थीं।
दीपिका की प्रेरणा उनकी कजिन बहन विद्या कुमारी थीं, जो टाटा आर्चरी अकादमी में प्रशिक्षण ले रही थीं। उन्हें देखकर ही दीपिका के मन में भी तीरंदाज बनने इच्छा जगी। बाद में उन्हें टाटा आर्चरी अकादमी में प्रवेश मिला, जहां उन्हें बेहतर प्रशिक्षण मिला।