बतौर टेनिस खिलाड़ी दिग्गजों को हराया, अब बतिस्ता अगुट ने फुटबॉल डेब्यू में दागे 2 गोल (Image Source: IANS)
पूर्व टेनिस खिलाड़ी और 2019 विंबलडन सेमीफाइनलिस्ट रॉबर्टो बतिस्ता अगुट जब बतौर फुटबॉलर अपने डेब्यू मैच में उतरे, तो उन्होंने दो गोल दागे। 38 वर्षीय खिलाड़ी ने स्पेन की सातवें-टियर की टीम 'सीडी एल्स इबारसोस' की 4-2 से जीत में अहम भूमिका निभाई।
स्पेनिश स्टार ने करीब एक महीने पहले ही टेनिस से संन्यास लिया था, जिसके बाद फुटबॉल का रुख करते हुए सीडी एल्स इबारसोस के साथ करार किया। हालांकि, टेनिस को करियर के रूप में चुनने से पहले बतिस्ता अगुट विल्लारियल के लिए यूथ फुटबॉल खेल चुके थे।
12 सिंगल्स खिताब जीत चुका यह स्पेनिश खिलाड़ी एसडब्ल्यू19 में सेमीफाइनलिस्ट और ऑस्ट्रेलियन ओपन 2019 में क्वार्टरफाइनलिस्ट रहा। इसके साथ ही उन्होंने साल 2019 में अपनी सर्वोच्च एटीपी रैंकिंग नंबर 9 हासिल की। उन्होंने साल 2019 में डेविस कप भी जीता था।