Defending champion India defeat Japan 2-0 to set up final against China in the Bihar Women’s Asian C (Image Source: IANS)
Asian Champions Trophy Rajgir: भारतीय महिला हॉकी टीम ने सोमवार को राजगीर हॉकी स्टेडियम में महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2024 के सेमीफाइनल में जापान को 2-0 से हराया। आखिरी क्वार्टर में नवनीत कौर (48') ने टीम के लिए पहला गोल दागा। इसके बाद लालरेमसियामी (56') ने गोल किया। इससे बुधवार को चीन के खिलाफ उनका फाइनल मुकाबला पक्का हो गया।
भारतीय हॉकी टीम ने महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जगह बना ली है। सेमीफाइनल में जापान के खिलाफ भारतीय प्लेयर्स ने कमाल का प्रदर्शन किया। टीम इंडिया ने अजेय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जापान को 2-0 से मात दी।
पहले 45 मिनट में न तो भारत और न ही जापान कोई गोल कर पाया। वह संघर्ष करते रहे। भारत को लगातार पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन वह उसे गोल में नहीं बदल सके।