राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समारोह में देरी एथलीटों को हतोत्साहित करने वाला: तेजस्विन शंकर (Image Source: IANS)
एशियन गेम्स के रजत पदक विजेता डेकाथलॉन एथलीट तेजस्विन शंकर ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों की घोषणा में देरी के लिए युवा मामले और खेल मंत्रालय की आलोचना की है। शंकर ने इसे एथलीटों का अपमान और हतोत्साहित करने वाला बताया है।
तेजस्विन ने एक्स पर लिखा, "दिसंबर में अनाधिकारिक नाम आने से 'पहले' इस बारे में सोचा जाना चाहिए था। 4 महीने बाद नहीं। यह देरी न सिर्फ एथलीट्स और कोचों को हतोत्साहित कर रही है बल्कि अपमान की निशानी भी है।"
मंत्रालय के मुताबिक, "राष्ट्रीय खेल पुरस्कार कार्यक्रम की तैयारी चल रही है। एथलीट्स की सूची का फिर मूल्यांकन किया जा रहा है, इसी वजह से कुछ देरी हो रही है। जल्द ही पुरस्कार समारोह का आयोजन किया जाएगा।"