Delhi L-G TS Sandhu launches poster of DDA-University Sports Cup 2026 (Delhi L-G TS Sandhu launches poster of DDA-University Sports Cup 2026)
G TS Sandhu: दिल्ली के उपराज्यपाल टीएस संधू ने शुक्रवार को दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए)-यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स कप 2026 के कर्टेन-रेजर पोस्टर और वीडियो का लॉन्च किया। एक अधिकारी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 10 विश्वविद्यालयों के खिलाड़ी विभिन्न खेलों में हिस्सा लेंगे।
उपराज्यपाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा, "डीटीयू के कुलपति और डीडीए के उपाध्यक्ष के साथ डीडीए-यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स कप 2026 का पोस्टर और वीडियो जारी किया।"
उन्होंने कहा कि 27 अक्टूबर से शुरू होने वाले इस पहले स्पोर्ट्स कप में 10 विश्वविद्यालयों की टीमें खेलों में प्रतिस्पर्धा करेंगी। इससे युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने, क्षमता परखने और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा।