डेनमार्क के क्रिश्चियन नॉरगार्ड ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास की घोषणा कर दी है। यह फैसला उन्होंने टीम के आगामी फीफा विश्व कप 2026 के लिए क्वालीफाई करने में असफल रहने के बाद लिया है। विश्व 11 जून से शुरू होगा।
32 साल के क्रिश्चियन नॉरगार्ड ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के माध्यम से अपने संन्यास की जानकारी दी। नॉरगार्ड ने स्वीकार किया कि वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई न कर पाना उनके इस फैसले में एक बड़ी वजह रहा। इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास लेने से पहले वह आखिरी बार डेनमार्क का प्रतिनिधित्व वैश्विक मंच पर करेंगे।
नॉरगार्ड ने अपने पोस्ट में लिखा, "मैंने नेशनल टीम छोड़ने का फैसला किया है। यह एक मुश्किल फैसला है, क्योंकि अपने साथियों और स्टाफ से मिलना-जुलना मुझे किसी भी चीज से ज्यादा पसंद है। लाल और सफेद जर्सी में, खचाखच भरे और उत्साह से लबरेज पार्केन स्टेडियम में मैच खेलना मुझे किसी भी चीज से ज्यादा पसंद है।"