Gujarat athlete Tejal Damor wins bronze at Asian Para Games, sets personal best in 200m (Photo: IANS) (Gujarat athlete Tejal Damor wins bronze at Asian Para Games, sets personal best in 200m (Photo: IANS))
Asian Para Games: गुजरात की दृष्टिबाधित धाविका तेजल डामोर ने जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियन पैरा गेम्स 2026 में महिलाओं की 200 मीटर टी12 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया। महाद्वीपीय प्रतियोगिता में पदार्पण करते हुए उन्होंने इस स्पर्धा में अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी किया।
दाहोद जिले की रहने वाली 24 वर्षीय तेजल भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के गांधीनगर स्थित राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र (एनसीओई) में प्रशिक्षण लेती हैं। उन्होंने हीट में 25.25 सेकंड का समय निकालकर अपनी दौड़ में दूसरा स्थान हासिल किया और फाइनल के लिए क्वालीफाई किया।
तेजल का यह समय सितंबर में दुबई पैरा एथलेटिक्स ग्रां प्री में स्वर्ण पदक जीतते समय दर्ज किए गए उनके 25.47 सेकंड के पिछले सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से बेहतर रहा।