Dhoni’s favourite Hummer gets military makeover, goes viral on social media (Image Source: IANS)
रांची की सड़कों पर अगर आपको सेना के पराक्रम की झलक दिखाती कोई एसयूवी गरजती नजर आ जाए, तो समझ लीजिए, यह ‘कैप्टन कूल’ महेंद्र सिंह धोनी की पसंदीदा हमर एच-टू है।
अमेरिकी ऑटोमोबाइल ब्रांड जनरल मोटर्स की इस दमदार एसयूवी को धोनी ने वर्ष 2009 में खरीदा था। 15 साल बाद अब उन्होंने इसे नया लुक देकर सेना के रंग में रंग दिया है। नई लुक वाली इस हमर के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। धोनी की हमर पर अब फाइटर हेलीकॉप्टर, टैंकर, प्लेन और मोर्चे पर अलर्ट खड़े भारतीय जवानों की पेंटिंग नजर आती है। इसे रांची स्थित एक कार डिटेलिंग स्टूडियो ने तैयार किया है।
स्टूडियो के फाउंडर अच्युत किशोर ने बताया कि धोनी ने इस हमर को सेना की थीम पर डिजाइन करने का टास्क दिया था, जिसे सफलतापूर्वक पूरा कर गाड़ी को नया अंदाज दिया गया है।