ऑस्ट्रेलियन विमेंस ओपन में दीक्षा 5 भारतीय खिलाड़ियों के दल को लीड करेंगी (Image Source: IANS)
दीक्षा डागर एक बार फिर विमेंस ऑस्ट्रेलियन ओपन में भारतीय चुनौती की अगुवाई करेंगी, क्योंकि लेडीज यूरोपियन टूर का ऑस्ट्रेलिया चरण जारी है। इस सप्ताह टूर्नामेंट में भारत की कुल 5 खिलाड़ी हिस्सा लेंगी। दीक्षा के अलावा प्रणवी उर्स, अवनि प्रशांत और हिताशी बक्शी भी ऑस्ट्रेलिया में खेल रही हैं, जबकि वाणी कपूर को इस सप्ताह आमंत्रित खिलाड़ी के तौर पर मौका मिला है।
पिछले सप्ताह दीक्षा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप-5 में जगह बनाई थी, जिसकी बदौलत वह अब ऑर्डर ऑफ मेरिट की टॉप-10 में पहुंच गई हैं। इस प्रदर्शन से उनका आत्मविश्वास भी काफी बढ़ा है और उनसे इस सप्ताह भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।
इस हफ्ते 7 मेजर चैंपियंस हन्ना ग्रीन, ग्रेस किम और मिंजी ली एडिलेड में मैदान में उतरेंगी, जो 2020 के बाद पहली बार मेजबानी कर रहा है।