दिव्यांश सिंह पंवार: युवा निशानेबाज, विश्व कप में देश के लिए जीत चुके हैं गोल्ड (दिव्यांश सिंह पंवार: युवा निशानेबाज, विश्व कप में देश के लिए जीत चुके हैं गोल्ड )
निशानेबाजी के क्षेत्र में भारतीय निशानेबाज तेजी से विश्व पटल पर अपना नाम स्थापित करते जा रहे हैं। इसमें युवा निशानेबाज दिव्यांश सिंह पंवार का नाम भी प्रमुख है। 24 साल के होने जा रहे दिव्यांश अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश के लिए पदक जीत चुके हैं।
दिव्यांश सिंह पंवार का जन्म 19 अक्टूबर 2002 को जयपुर, राजस्थान में हुआ था। उनके पिता का नाम अशोक पंवार और माता का नाम निर्मला देवी है। दिव्यांश ने 2014 में 12 साल की उम्र में शूटिंग (निशानेबाजी) शुरू की। शुरुआत में जयपुर के जगतपुरा शूटिंग रेंज में अपनी बड़ी बहन अंजलि के साथ उन्हीं के उपकरणों से दिव्यांश ने अभ्यास शुरू किया।
2017 में उनके पिता ने प्रशिक्षण के लिए उन्हें नई दिल्ली के डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में दाखिला कराया। वहां दिव्यांश ने दीपक कुमार दुबे से ट्रेनिंग ली।