सुहैन बिन हमाद स्टेडियम में खेले गए दोहा डायमंड लीग में भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा टॉप-3 में जगह बनाने में असफल रहे। नीरज चोपड़ा चौथे स्थान पर रहे। नीरज ने तीसरे प्रयास में अपना बेस्ट थ्रो (85.69) फेंका था। नीरज के लिए अच्छी बात यह रही कि उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए क्वालीफाई कर लिया है। श्रीलंका के रुमेश पथिरगे 88.68 मीटर के थ्रो के साथ पहले स्थान पर रहे।
चोट से वापसी कर रहे नीरज चोपड़ा का सीजन का यह पहला डायमंड लीग इवेंट था। उनकी शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। उनका पहला थ्रो फाउल रहा था। नीरज चोपड़ा ने दूसरे प्रयास में 82.77 मीटर का थ्रो किया। इस थ्रो के साथ कॉमनवेल्थ गेम्स में उनकी जगह पक्की हो गई। कॉमनवेल्थ में जगह पक्की करने के लिए 82.61 मीटर का ही थ्रो जरूरी था।
नीरज चोपड़ा ने तीसरे राउंड में 85.69 मीटर का थ्रो किया। इस प्रयास के बाद वह टॉप-3 में आ गए थे।