दोहा वर्ल्ड कप स्थगित, वर्ल्ड जिमनास्टिक्स ने मिडिल ईस्ट के मौजूदा हालात को देखते हुए लिया फैसला (Image Source: IANS)
मिडिल ईस्ट के मौजूदा हालात को देखते हुए अप्रैल में दोहा में आयोजित होने वाला आर्टिस्टिक जिमनास्टिक्स विश्व कप स्थगित कर दिया गया है। यह फैसला वर्ल्ड जिमनास्टिक्स द्वारा लिया गया है।
वर्ल्ड जिमनास्टिक्स ने शुक्रवार रात एक बयान में कहा, "एक आपात ऑनलाइन वोट के बाद और मिडिल ईस्ट के मौजूदा हालात को देखते हुए, उसकी कार्यकारी कमेटी ने दोहा में 15 से 18 अप्रैल तक होने वाले आर्टिस्टिक जिमनास्टिक्स अपैरेटस विश्व कप के 2026 एडिशन को स्थगित करने का फैसला किया है। इवेंट को रीशेड्यूल नहीं किया जाएगा।"
शिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, जब से ईरान पर अमेरिका-इजरायल के हमले शुरू हुए हैं, कई टीमों ने मिडिल ईस्ट में होने वाले इस इवेंट के लिए अपना आवेदन स्थगित कर दिया है।