विकसित भारत संकल्प के तहत शुरू होगा नशा मुक्त युवा अभियान: मनसुख मांडविया (Image Source: IANS)
केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने देश के युवाओं से नशा मुक्ति अभियान में शामिल होने और देश को विकसित बनाने की अपील की है।
मनसुख मांडविया ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर युवाओं से देश को विकसित बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ नशा मुक्ति अभियान में शामिल होने की अपील की है।
मांडविया ने वीडियो में कहा, "युवाओं समय आ गया है कि आप सभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कदम मिलाकर चलें। प्रधानमंत्री मोदी, विकसित भारत के लिए नशा मुक्त युवा अभियान का शुभारंभ 2 अगस्त को करेंगे।"