दुबई जीपी- फज्जा पैरा एथलेटिक्स: 43 मेडल के साथ टॉप पर रहा भारत (Image Source: IANS)
भारत ने दुबई 2026 ग्रैंड प्रिक्स-फज्जा इंटरनेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया। भारत 16 गोल्ड, 13 सिल्वर और 14 ब्रॉन्ज सहित कुल 43 मेडल के साथ मेडल टेबल में टॉप पर रहा।
कोलंबिया और केन्या ने अपने-अपने 20 मेडल में क्रमशः 11 और 6 गोल्ड जीतकर मजबूत प्रदर्शन किया, जबकि मेजबान संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) 31 पदकों में से 6 गोल्ड के साथ चौथे स्थान पर रहा। यह सत्र का पहला वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ग्रां प्री था।
भारत अगला डब्ल्यूपीए ग्रां प्री जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, नई दिल्ली में आयोजित करेगा। सीजन की शुरुआत आत्मविश्वास के साथ करना बेहद अहम था। भारतीय एथलीट्स ने दुबई क्लब फॉर पीपल ऑफ डिटरमिनेशन में ठीक उसी अंदाज में शानदार प्रदर्शन किया।