135वें डूरंड कप के फाइनल में ईस्ट बंगाल एफसी ने रविवार को मोहन बागान सुपर जायंट के खिलाफ 4-1 के बड़े अंतर से जीत दर्ज करते हुए खिताब अपने नाम किया। इसी के साथ ईस्ट बंगाल ने 22 साल बाद 'डूरंड कप' का टाइटल अपने नाम किया है। इससे पहले टीम ने साल 2004 में यह प्रतिष्ठित ट्रॉफी उठाई थी।
कोलकाता (पश्चिम बंगाल) के विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन में खेले गए फाइनल में ईस्ट बंगाल एफसी के लिए इस ऐतिहासिक जीत के नायक एडमंड लालरिंडिका रहे, जिन्होंने पहले ही हाफ के शुरुआती 44 मिनट में बेहतरीन हैट्रिक लगाकर टीम को शानदार बढ़त दिलाई दी थी।
मैच के पहले हाफ में ईस्ट बंगाल एफसी का दबदबा देखने को मिला। मुकाबले की शुरुआत से ही ईस्ट बंगाल ने आक्रामक खेल दिखाया। खेल के 10वें मिनट में टीएच बिपिन सिंह ने गोल दागकर मैच का खाता खोला। इसके ठीक एक मिनट बाद (11') एडमंड लालरिंडिका ने गोल किया और फिर 22वें मिनट में अपना दूसरा गोल दागकर टीम को 3-0 की मजबूत बढ़त दिला दी।