डूरंड कप: पीवी विष्णु का इकलौता गोल, इंडियन आर्मी एफटी को मात देकर सेमीफाइनल में ईस्ट बंगाल एफसी (Image Source: IANS)
135वें इंडियनऑयल डूरंड कप के क्वार्टर फाइनल मैच में रविवार को पीवी विष्णु (38') के पहले हाफ में किए गए हेडर गोल की बदौलत ईस्ट बंगाल एफसी ने इंडियन आर्मी एफटी को 1-0 से मात देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। यह मुकाबला विवेकानंद युवा भारती क्रीडांगन में खेला गया।
ईस्ट बंगाल ने मैच की शुरुआत से ही अपना दबदबा बनाए रखा और आर्मी की टीम को उनके अपने हाफ में ही रोके रखा। मैच का पहला बड़ा मौका छठे मिनट में एक बेहतरीन पासिंग मूव के बाद मिला, लेकिन स्पेनिश प्लेमेकर डैनी रामिरेज इसका फायदा नहीं उठा सके।
कोलकाता की टीम लगातार मौके बनाती रही और 12वें मिनट में एक सेट-पीस से फिर गोल के करीब पहुंची। रामिरेज ने बाएं पैर से शानदार इन-स्विंगिंग फ्री-किक ली, जिसने गोलकीपर को तो छका दिया लेकिन टारगेट से थोड़ा चूक गई और साइड-नेटिंग के गलत हिस्से को छूती हुई निकल गई।