रियल मैड्रिड के डिफेंडर एडर मिलिटाओ को हैमस्ट्रिंग चोट के लिए सर्जरी कराने की सलाह दी गई है, जिसके चलते वह फीफा वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गए हैं।
सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्राजील के इस अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी को मंगलवार को डेपोर्टिवो अलावेस पर रियल मैड्रिड की 2-1 जीत के दौरान चोट लगी थी। मिलिटाओ हेडर के लिए उछलते समय चोटिल हुए थे। शुरुआत में चोट गंभीर नहीं लगी, लेकिन शनिवार को हुई मेडिकल जांच में नुकसान ज्यादा गंभीर पाया गया।
रियल मैड्रिड ने गुरुवार को पुष्टि की है कि क्लब की मेडिकल टीम की तरफ से किए गए टेस्ट में मिलिटाओ के बाएं पैर के बाइसेप्स फेमोरिस में मांसपेशियों की चोट का पता चला है। हालांकि, क्लब ने शुरुआत में कहा था कि उनकी वापसी इस बात पर निर्भर करेगी कि चोट कैसे ठीक होती है, लेकिन शुरुआती अनुमानों के अनुसार ठीक होने में लगभग एक महीने का समय लगने की उम्मीद थी, जिससे वह ला लीगा सीजन के शेष मुकाबलों से बाहर हो जाते, लेकिन इंटरनेशनल मैचों के लिए उनकी दावेदारी बनी रहती।