New York: FIFA World Cup 2026 - Norway vs Senegal (Image Source: IANS)
FIFA World Cup: नॉर्वे ने मंगलवार को सेनेगल के खिलाफ 3-2 से जीत दर्ज की। नॉर्वे के लिए 3 में से 2 गोल स्ट्राइकर एर्लिंग हालैंड ने दागे। नॉर्वे के हेड कोच स्टेल सोलबकेन ने हालैंड की तारीफ करते हुए बताया है कि वह फ्रांस के खिलाफ अपनी टीम के आखिरी वर्ल्ड कप ग्रुप मैच के लिए कुछ बदलाव करेंगे।
हालैंड ने नॉर्वे के शुरुआती दो मुकाबलों में चार गोल किए हैं। नॉर्वे ने 17 जून को इराक के खिलाफ 4-1 से जीत दर्ज की थी, जिसमें हालैंड के 2 गोल (29' और 43') शामिल थे।
'सिन्हुआ' की रिपोर्ट के अनुसार, मैच के बाद सोलबकेन ने कहा, "आज (सेनेगल के खिलाफ) उन्होंने एक आसान गोल करने का मौका गंवा दिया, वर्ना वह और भी गोल कर सकते थे। वह दुनिया के सबसे अच्छे स्ट्राइकर्स में से एक हैं। वह फ्रांस या अर्जेंटीना के लिए नहीं खेल रहे हैं। वह नॉर्वे के लिए गोल कर रहे हैं।"