यूरोपा लीग: रियल सोसिदाद और सेल्टा विगो की नजर नॉकआउट चरण में अहम जीत पर (यूरोपा लीग: रियल सोसिदाद और सेल्टा विगो की नजर नॉकआउट चरण में अहम जीत पर)
स्पेनिश क्लब रियल सोसिदाद और सेल्टा विगो गुरुवार को अपने-अपने घरेलू मुकाबलों में जीत हासिल करते हुए यूरोपा लीग के नॉकआउट चरण में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को मजबूत करना चाहेंगे।
36 टीमों वाले लीग चरण में रियल सोसिदाद तीन मुकाबलों में चार अंकों के साथ 14वें स्थान पर है। वहीं, सेल्टा विगो 25वें स्थान पर है—यानी प्लेऑफ की जगह से ठीक बाहर। हालांकि, अपने पिछले यूरोपीय मैच में उन्होंने सेल्टिक के खिलाफ उनके घर में जीत दर्ज की थी।
'सिन्हुआ' की रिपोर्ट के अनुसार, शीर्ष आठ टीमें सीधे 'राउंड ऑफ 16' के लिए क्वालीफाई करेंगी, जबकि 9वें से 24वें स्थान पर रहने वाली टीमें दो चरणों वाले प्लेऑफ में हिस्सा लेंगी।