Europe tour: Indian jr. women’s hockey beat Belgium 4-2 in shootout (Image Source: IANS)
भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने निर्धारित समय तक मुकाबला 2-2 से बराबर रहने के बाद शूटआउट में बेल्जियम को 4-2 से हरा दिया।
भारत के लिए कनिका सिवाच ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो गोल दागे।
भारतीय टीम शुरुआत से ही लय में नजर आई और उसने पहले क्वार्टर में ही दबदबा बना लिया। शुरूआती पेनल्टी कॉर्नर पर कनिका ने भारत को बढ़त दिला दी। उसी क्वार्टर में कनिका ने अपना दूसरा गोल कर भारत को 2-0 से आगे कर दिया।