फीफा विश्व कप का हर संस्करण असाधारण प्रतिभा और पैशन लेकर आता है: पूर्व जर्मन कप्तान ओलिवर कान (Image Source: IANS)
जर्मन फुटबॉल आइकन और गोल्डन बॉल विजेता ओलिवर कान का मानना है कि फीफा विश्व कप एक ऐसा टूर्नामेंट है जो दुनिया भर से असाधारण प्रतिभा और भावना लेकर लाता है।
बायर्न म्यूनिख के पूर्व गोलकीपर ने कहा, "क्लब प्रतियोगिता को बहुत ज्यादा अहमियत मिलने के बावजूद, फीफा विश्व कप सबसे बड़ा इवेंट बना हुआ है।"
कान ने जी5 पर कहा, "फीफा विश्व कप फुटबॉल का सबसे बड़ा मंच है—एक ऐसा टूर्नामेंट जो लाखों लोगों को प्रेरित करता है और ऐसे पल बनाता है जो खेल का इतिहास बन जाते हैं। हर संस्करण असाधारण प्रतिभा, पैशन, और भावना लेकर आता है, जो इसे वैश्विक खेल के सबसे दिलचस्प इवेंट्स में से एक बनाता है।"