देशभर में लोगों को फिटनेस के प्रति जागरूक करने की खातिर सरकार द्वारा हर रविवार को फिट इंडिया मूवमेंट के तहत 'संडे ऑन साइकिल' इवेंट का आयोजन किया जाता है। इस रविवार को संडे ऑन साइकिल के 78वें संस्करण का आयोजन मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में किया गया।
हर रविवार की तरह इस बार भी लोगों ने इस मुहिम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। युवाओं से लेकर बुजुर्ग तक इस इवेंट में शामिल हुए। फिट इंडिया के एम्बेसडर जितेंद्र आडवाणी ने इस मुहिम को चलाए जाने के लिए फिट इंडिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा, "मैं फिट इंडिया और प्रधानमंत्री का आभार प्रकट करता हूं कि उन्होंने इस मुहिम को शुरू किया है। इस मुहिम से हजारों लोग जुड़े हैं और यह लगभग 10 साल से चल रहा है।"