जदुमणि के परिणाम से परिवार निराश, एशियन गेम्स में लगाई स्वर्ण की उम्मीद (Image Source: IANS)
ग्लासगो में आयोजित हो रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शनिवार को भारतीय मुक्केबाज मंदेंगबाम जदुमणि सिंह ने पुरुषों के 55 किग्रा में रजत पदक जीता। जदुमणि का कहना है कि वे एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतेंगे।
रजत पदक जीतने के बाद आईएएनएस से बात करते हुए जदुमणि सिंह ने कहा, "मैंने स्वर्ण पदक जीतने के लिए इस प्रतियोगिता में अपना सब कुछ झोंक दिया, लेकिन कुछ कमियां रह गईं। मैं उन पर काम करूंगा और उन्हें दूर करूंगा। आने वाले एशियन गेम्स में मैं भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतूंगा।"
मंदेंगबाम जदुमणि सिंह के बड़े भाई, मंदेंगबाम रॉबिन्सन सिंह ने आईएएनएस से कहा, "हमें लगा था कि वह स्वर्ण पदक जीतेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। यह बहुत निराशाजनक है। हमें लगता है कि वह आने वाले एशियन गेम्स में स्वर्ण जीतेंगे।"