स्पेन ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के खिताब को अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में स्पेन ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अर्जेंटीना को 1-0 से हराया। स्पेन की जीत का जश्न भारत के कई शहरों में भी मनाया गया। वहीं, अर्जेंटीना की हार से भी कई फैंस निराश नजर आए।
स्पेन के दूसरी बार चैंपियन बनने के बाद केरल के कोझिकोड जिले के कुट्टियाडी में फैंस ने सड़कों पर उतरकर जीत का जश्न मनाया। फैंस सड़कों पर नाचते-गाते नजर आए और इसके साथ ही खूब आतिशबाजी भी की। वहीं, मुंबई में अर्जेंटीना के फैंस टीम की हार से दुखी और गुस्से में दिखाई दिए। एक फैन ने 'आईएएनएस' के साथ बात करते हुए माना कि खिताबी मुकाबले में मेसी अपना कमाल नहीं दिखा सके, जिसके चलते अर्जेंटीना को हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, एक अन्य फैन ने अर्जेंटीना की हार के बावजूद टीम के टूर्नामेंट में प्रदर्शन की तारीफ की। उन्होंने कहा कि अर्जेंटीना के मुकाबले स्पेन ने फाइनल में ज्यादा बेहतर खेल दिखाया और उनका डिफेंस भी काफी मजबूत था।