S. Korea's Oh wins fencing gold (Image Source: IANS)
तलवारबाजी एक प्राचीन कला है। कभी मनुष्य ने तलवार का निर्माण आत्मरक्षा और शिकार के लिए किया था। युद्ध के मैदानों पर तलवार के दम पर योद्धाओं ने अपना पराक्रम दिखाया। महाभारत और रामायण में भी तलवार के उपयोग का उल्लेख है।
एक खेल के रूप में तलवारबाजी, यानी 'फेंसिंग' का सबसे पहला प्रमाण मिस्र में लगभग 1200 ईसा पूर्व के एक अभिलेख से मिलता है, जिसमें तलवारबाजी का अभ्यास करते दिखाया गया है। प्राचीन बेबीलोन, यूनान, फार और रोम में अलग-अलग डिजाइन की तलवारों का इस्तेमाल होता था।
बंदूक और बारूद के दौर में तलवारों का इस्तेमाल कम होता गया, लेकिन तलवारबाजी की एक समृद्ध विरासत रही है। 14वीं और 15वीं शताब्दी में जर्मनी और इटली में यह एक खेल के रूप में विकसित होने लगी थी।