फेनेस्टा ओपन: वैदेही चौधरी ने जीता तीसरा विमेंस सिंगल्स खिताब, पुरुषों में मान केसरवानी ने बाजी मारी (फेनेस्टा ओपन: वैदेही चौधरी ने जीता तीसरा विमेंस सिंगल्स खिताब, पुरुषों में मान केसरवानी ने बाजी मारी)
31वीं फेनेस्टा ओपन नेशनल टेनिस चैंपियनशिप में शनिवार को टॉप सीड वैदेही चौधरी और छठी सीड मान केसरवानी ने क्रमशः विमेंस और मेंस सिंगल्स खिताब अपने नाम किए।
साल 2022 और 2024 का खिताब अपने नाम कर चुकीं वैदेही चौधरी ने 20 वर्षीय श्रुति अहलावत को 6-4, 7-5 से मात देकर अपना तीसरा फेनेस्टा ओपन खिताब जीता। यह मुकाबला 2 घंटे 15 मिनट तक चला।
इस जीत के बाद चौधरी ने कहा, "मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है। यह मेरा तीसरा खिताब है, इसलिए मैं अभी बहुत खुश हूं। पहले सेट में मैं 5-3 से आगे थी और वह लगातार संघर्ष कर रही थी। दूसरे सेट में भी मैं 5-3 से आगे थी और वह आखिर तक लड़ती रही। यह एक शानदार और कड़ा मुकाबला था।"