पीएसजी में शामिल हुए फेरान टोरेस, फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में दागा था इकलौता गोल (Image Source: IANS)
फीफा वर्ल्ड कप 2026 जीतने वाली स्पेनिश टीम के फॉरवर्ड फेरान टोरेस पेरिस सेंट-जर्मेन (पीएसजी) में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने फ्रेंच क्लब के साथ 2031 तक का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। वह टीम में 'जर्सी नंबर' 9 पहनेंगे।
अर्जेंटीना के खिलाफ 'फीफा वर्ल्ड कप 2026' के फाइनल में विजयी गोल करने वाले टोरेस, एफसी बार्सिलोना के साथ सफल कार्यकाल के बाद पीएसजी से जुड़े हैं।
26 वर्षीय टोरेस 29 फरवरी 2000 को स्पेन के फोयोस में जन्मे थे, उन्होंने सात साल की उम्र में वालेंसिया एकेडमी में शामिल होने से पहले फुटसल के जरिए फुटबॉल खेलना शुरू किया था। दिसंबर 2017 में आइबार के विरुद्ध वालेंसिया के लिए डेब्यू करते ही वह 'ला लीगा' में खेलने वाले 21वीं सदी में जन्मे पहले खिलाड़ी बन गए।