फीफा विश्व कप 2026 की समाप्ति के बाद शीर्ष फुटबॉल संस्था के अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो पर इस्तीफा देने का दबाव बढ़ गया है। नॉर्वे फुटबॉल फेडरेशन (एनएफएफ) की अध्यक्ष लिसे क्लेवनेस ने खुले तौर पर फीफा अध्यक्ष इन्फेंटिनो से पद छोड़ने की मांग की है। उन्होंने कहा कि उनमें अब वह भरोसा नहीं रहा जो मौजूदा गवर्नेंस संकट से गुजर रहे विश्व फुटबॉल का नेतृत्व करने के लिए जरूरी है।
एनएफएफ की बोर्ड मीटिंग में क्लेवनेस ने कहा कि गवर्निंग बॉडी के अब वापस लिए गए निवेश प्रस्ताव को लेकर हुए विवाद के बाद फीफा और खास स्टेकहोल्डर्स के बीच भरोसा बुरी तरह टूट गया है।
क्लेवनेस ने पत्रकारों से कहा, "जियानी इन्फेंटिनो में अब फीफा का स्थिर तरीके से नेतृत्व करने का जरूरी संस्थागत भरोसा नहीं रहा। अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल समुदाय मुश्किल दौर से गुजर रहा है। हमें लगता है कि नए नेतृत्व की जरूरत है। इसलिए हम फीफा अध्यक्ष से इस्तीफा देने के लिए कहेंगे।"