'राउंड ऑफ 16' में इंग्लैंड के हाथों 2-3 से हार के बाद मैक्सिको का वर्ल्ड कप सफर समाप्त हो गया, जिसके बाद कोच जेवियर एगुइरे ने फैंस से माफी मांगी है। इस नतीजे के साथ ही 1986 के बाद पहली बार वर्ल्ड कप क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की मैक्सिको की उम्मीदें खत्म हो गईं और यह एगुइरे का हेड कोच के तौर पर आखिरी मैच भी था।
'सिन्हुआ' के अनुसार एगुइरे ने कहा, "हम फैंस को खुशी और आनंद की एक और रात नहीं दे पाए। मैं उन फैंस का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं जो इस स्टेडियम, दूसरे स्टेडियमों और फैन फेस्टिवल में आए थे। मैं फैंस से बस यही कह सकता हूं कि मुझे अफसोस है। हमने मैदान पर अपना सब कुछ झोंक दिया था।"
मैक्सिको सिटी स्टेडियम में जूड बेलिंघम (36वें और 38वें मिनट) के पहले हाफ में तीन मिनट के अंदर दो गोल करने से मैक्सिको 0-2 से पिछड़ गया, जिसके बाद जूलियन क्विनोन्स ने एक गोल करके वापसी की।