FIFA WC 2026: Ashour strikes, Hany own goal denies Egypt historic win against Belgium (Photo credit: (Image Source: IANS)
FIFA WC: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप 'जी' के अपने पहले मुकाबले में बेल्जियम के साथ 1-1 से ड्रॉ खेलने के बाद मिस्र को ऐतिहासिक जीत का मौका गंवाने का अफसोस रहा।
'फराओ' के नाम से मशहूर मिस्र की टीम ने अनुशासित और जुझारू खेल का प्रदर्शन किया। 19वें मिनट में इमाम अशूर के गोल से ऐसा लग रहा था कि टीम अपनी पहली वर्ल्ड कप जीत की ओर बढ़ रही है। इस हमले की शुरुआत मोहम्मद सलाह के शानदार खेल से हुई, जिनके सटीक पास ने बेल्जियम के डिफेंस को भेद दिया। अशूर ने गेंद को बेहतरीन तरीके से नियंत्रित किया और गोलकीपर थिबॉट कोर्टुआ को छकाते हुए जोरदार लो-शॉट लगाकर अपना पहला अंतरराष्ट्रीय गोल दाग दिया।
मिस्र ने दूसरे हाफ में भी अपनी बढ़त बरकरार रखी और लंबे समय तक बेल्जियम के स्टार खिलाड़ियों से सजे आक्रमण को रोके रखा।