फीफा विश्व कप 2026: सरप्रीत के खेलने से खुशी, हमने उसे बधाई दी (Image Source: IANS)
फीफा विश्व कप 2026 में भारतीय फुटबॉल टीम क्वालीफाई नहीं कर पाई है, लेकिन भारतीय मूल के सरप्रीत सिंह न्यूजीलैंड की तरफ से विश्व कप खेल रहे हैं। फीफा विश्व कप खेलने वाले सरप्रीत भारतीय मूल के पहले खिलाड़ी हो गए हैं।
सरप्रीत सिंह पंजाब के होशियारपुर से संबंध रखते हैं। उनके फीफा विश्व कप में खेलने से होशियारपुर में रहने वाले उनके करीबी काफी खुश हैं।
आईएएनएस से खास बातचीत में सरप्रीत सिंह के परिवार के करीबी और सेवानिवृत सुखसहर सिंह ने कहा, "वह मेरे दोस्त का पोता है। उसके पिता का नाम गुलबिंदर सिंह और उसकी मां का नाम सर्वजीत कौर है। वह न्यूजीलैंड में रहता है।"