FIFA WC 2026: Araujos late strike rescues point for Uruguay against Saudi Arabia (Image Source: IANS)
FIFA WC: मंगलवार को फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप एच में उरुग्वे और सऊदी अरब के बीच कांटे का मुकाबला देखने को मिला। दोनों टीमों के बेहतरीन प्रदर्शन करने की वजह से मुकाबला बराबरी पर खत्म हुआ।
सऊदी अरब के अब्दुलेलाह अल अमरी के पहले हाफ में किए गए गोल की बराबरी मैक्सी अराउजो ने देर से गोल करके की। उरुग्वे की ओर से मजबूत शुरुआत की गई। मुकाबले के दौरान मैक्सि अराउजो के एक बेहतरीन शॉट को सऊदी गोलकीपर मोहम्मद अल ओवैस ने शानदार ढंग से रोक लिया। इसके बाद फेडेरिको विनास के डाइविंग हेडर का भी बचाव कर उनके प्रयास को नाकाम कर दिया।
सऊदी अरब का पहला बड़ा खतरा एक कॉर्नर से आया। अल अमरी के अचानक लिए गए शॉट को फर्नांडो मुस्लेरा ने शानदार प्रतिक्रिया देते हुए रोक दिया।